विधायक हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में तेजाजी के जयकारे के साथ ऐसे ली शपथ, देखें video में

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।राजस्थान की नवगठित विधानसभा का आज पहला सत्र शुरू हो गया हैं। राजस्थान में कांग्रेस के गहलोत की सरकार बनी हैं। विधानसभा में आज पहले दिन सभी नए विधायकों को शपथ दिलाई गई। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। इस शपथ में विधायक बेनीवाल की शपथ ख़ास चर्चा में रही।

विधायक बेनीवाल ने तेजाजी के जयकारे ले साथ ली शपथ

विधायक हनुमान बेनीवाल को जब शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया तो विधायक बेनीवाल ने शपथ लेते हुए ईश्वर को साक्षी मानते हुए शपथ ली। बेनीवाल ने अपने कर्तव्य का सही तरीके से पालन करने की शपथ ली। जब विधायक बेनीवाल ने शपथ ग्रहण की तो उन्होंने वीर तेजाजी का जयकारा विधानसभा में बोला। यह बात विधानसभा में चर्चा का विषय बन गई। बेनीवाल के शपथ ग्रहण का video हम आपको दिखा रहे है।

 हम आपको बता दे कि विधायक बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा में यह तीसरी बार शपथ ली हैं। विधायक बेनीवाल नागौर जिले की खींवसर विधानसभा ने तीसरी बार निर्वाचित हुए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default