जब विधानसभा में बेनीवाल का नाम बोला गया तो बजी तालियां, राजेन्द्र राठौड़ को हुई आपत्ति पर बेनीवाल ने दिया यह ज़वाब

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। आज राजस्थान की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया हैं। विधानसभा के पहले दिन सभी नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। सभी विधायकों को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शपथ दिलाई।

विधानसभा में शपथ दिलाते वक्त आज एक ऐसा वाक्या हुआ, जो हंसी का पात्र बन गया। यह वाक्या रालोपा सयोंजक हनुमान बेनिवाल और राजेंद्र राठौड़ के बीच हुआ था। आइए जानते हैं क्या हुआ?

जब विधायक बेनीवाल का नाम शपथ के लिए बोला तो विधानसभा तालियों से गूंजी

दरअसल जब शपथ ग्रहण में विधायक बेनीवाल का नाम बोला गया, तो विधानसभा में तालियों की गूंज तेजी से उठी। उधर विधायक बेनीवाल शपथ लेने मंच पर पहुंचे। विधानसभा में तालियां बजने के कारण भाजपा के नेता और विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस पर आपत्ति जताई, तो विधायक बेनीवाल ने हंसी के मूड में कहा आप रोक लो। इसके बाद विधानसभा में हंसी के खूब ठहाके लगे। इस घटना का video भी हमारे पास है, आप नीचे दिए गए video को देख सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default