विधायक बेनीवाल ने एक बार फिर अम्बुजा सीमेंट मामले में सवाल उठाए, विधानसभा के पहले सत्र में दागा यह सवाल

INC News
0
नागौर, राजस्थान।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर अम्बुजा सीमेंट के प्लांट को लेकर सवाल खड़े किए है। इससे पहले भी विधायक बेनीवाल अम्बुजा सीमेंट मामले में विधानसभा में भी सवाल खड़े कर चुके हैं। एक बार से विधायक बेनीवाल ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले इस पर फिर से सवाल खड़े किए हैं।


आखिर क्या है पूरा मामला? जाने

दरअसल खींवसर विधानसभा के मुंडवा में एक अम्बुजा सीमेंट का प्लांट लगाया गया हैं। यह प्लांट साल 1988 में लगाया गया था, उस समय इस प्लांट के लिए सरकारी ने किसानों की जमीन दी थी। इस प्लांट की कुछ समय सीमा था, जो खत्म होते ही सरकार वापस बढ़ा देती हैं।

हर बार सरकार इस प्लांट की समय-सीमा बढ़ाती रही हैं। यह प्लांट दिन प्रतिदिन अपने प्लांट को बढ़ा रहा हैं। 2016 में इसकी समय-सीमा खत्म हुई थी, उस समय विधायक बेनीवाल ने इस पर सवाल खड़े किए थे। बेनीवाल का कहना हैं कि यह प्लांट नियम-कायदों में नहीं हैं। मुंडवा के लोगों ने भी इसका विरोध किया था। 

विधायक बेनीवाल का कहना हैं कि प्लांट की जमीन वापस किसानों को दी जाए, यह जमीन खेतिहर हैं। इस सम्बंध में साल 2016 में नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने भी सवाल उठाए थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default