करौली, राजस्थान। राजस्थान की लेडी सिंघम नाम से मशहूर IPS प्रीति चंद्रा को हाल ही में करौली की SP बनाया गया। प्रीति ने पदभार ग्रहण करते हुए अपने सिंघम वाले काम शुरू कर दिए है। इस सम्बंध में प्रीति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में प्रीति पुलिस के अधिकारियों को फटकार लगाती हुई नज़र आ रही हैं। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते है।
पुलीस अधिकारियों को ऐसे फटकार लगा रही हैं प्रीति
इस वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी SP प्रीति को कहता हैं कि यहाँ पर गैर कानूनी माइनिंग होती हैं, तो प्रीति कहती हैं कि अगर आपको पता है कि यहाँ कुछ गलत हो रहा हैं, तो आप कुछ कार्यवाही क्यों नहीं करते हो। इसके बाद प्रीति पुलिस वाले को 3 बजे ऑफिस में बुलाती हैं। इसके अलावा एक और पुलिस अधिकारी को प्रीति ऑफिस में बुलाती हैं।
साधारण परिवार में जन्म लेकर यू बनी आईपीएस
प्रीति राजस्थान के सीकर जिले के कूदन गांव की रहने वाली हैं। प्रीति का जन्म कूदन गांव के रामचन्द्र जाट के घर मे हुआ था। प्रीति ने 2008 में बिना किसी कोचिंग के UPSC की परीक्षा पास कर ली थी। प्रीति को राजस्थान की लेडी सिंघम भी कहा जाता हैं, क्योंकि प्रीति का अपराधियों में बहुत ज्यादा खौफ हैं।
कुछ दिनों पहले प्रीति ने राजस्थान के बूंदी में एक देह व्यापार के मामले का पर्दाफाश किया था और सभी आरोपियों को जेल तक पहुंचाया था। यह मामला राजस्थान में काफी दिनों तक छाया रहा था।


Tnxx for comment