जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल आज एक बार फिर राजस्थान विश्वविद्यालय जायेंगे। विधायक बेनीवाल आरयू में धरने पर बैठे हुए छात्रों से मिलने जाएंगे। बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी, बेनीवाल ने कहा कि मैं आज सुबह 11 बजे राजस्थान विश्वविद्यालय जाऊंगा।
दरअसल राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने धरने पर बैठे छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कल विधायक बेनीवाल के घर पर पहुंचा। छात्रों ने विधायक बेनीवाल को एक पत्र लिखकर RAS मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़वाने की मांग की।
विधायक बेनीवाल ने कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में छात्र धरने पर बैठे हैं और सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं। विधायक बेनीवाल ने कहा कि इसके लिए सरकार को सवेंदनशील होकर इस परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाना चाहिए।

आखिर छात्र क्यों बैठे हैं इस सर्दी में धरने पर
दरअसल RAS मुख्य परीक्षा की तिथि पहले 24 दिसम्बर थी। लेकिन जब RAS प्री परीक्षा का रिजल्ट आया था, तो ओबीसी की मेरिट जनरल से ज्यादा थी। ऐसे में यह मामला हाई कोर्ट चला गया और कोर्ट ने अपना फैंसला परीक्षा से 10 दिन पहले सुनाया। अब जिन अभ्यर्थियों को 10 दिन पहले पता चला कि वो भी इस परीक्षा में बैठ सकते है, उन्होंने तैयारी नहीं की थी।
ऐसे में उस समय विधायक बेनीवाल ने सरकार से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी, जिसको RPSC में एक महीने के लिए बढ़ाया था और 28 दिसम्बर कर दिया। लेकिन अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए इससे ज्यादा समय चाहिए, इसके लिए छात्र राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।

Tnxx for comment