नागौर, राजस्थान। नागौर के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के बिरलोका गांव के एक गरीब किसान के साथ बैंक वालों ने ऐसी धोखाधड़ी की हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल यहाँ के किसान मुकनाराम के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लाखो का फर्जीवाड़ा किया हैं।
किसान ने साल 2016 में बैंक से 2.90 लाख का किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था, लेकिन बैंक वालों ने उस किसान के नाम से 8 लाख रुपए उठाये थे और किसान को 2 लाख 90 हजार ही दिए। किसान मुकनाराम ने बताया कि यह राशि उसकी पत्नी के नाम से उठाई हैं और मेरी पत्नी का किसान क्रेडिट कार्ड हमने कभी बनवाया ही नहीं हैं।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा, जाने
किसान मुकनाराम ने अपने खाते का सस्टेटमेंट निकलवाया था, जिसमे उसने देखा कि उनके कार्ड से 8 लाख रुपए निकलवा रखे हैं। यह देख किसान के होश उड़ गए। किसान के क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी 8 लाख तक नहीं हैं म बैंक वालो ने फर्जीवाड़े के जरिए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ाई हैं।
किसान ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया हैं, इसके अलावा किसान ने यह मामला जिला कलेक्टर तक भी पहुंचा दिया हैं। पुलिस ने कहा कि ऐसा दूसरे लोगों के साथ भी हो सकता हैं, इसलिए हम इस मामले की जांच कर रहे है।

Tnxx for comment