कर्नल सोनाराम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल होने के दे रहे हैं संकेत, भाजपा लोकसभा चुनावों में बदल सकती हैं उम्मीदवार

INC News
0
बाड़मेर, राजस्थान। थार नगरी बाड़मेर में भी अब लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी बाजार गरमानेलगा है। विधानसभा चुनावों में मिली कड़ी हार के बाद कर्नल सोनाराम ने कल मीडिया से बात की। सोनाराम ने बताया कि बाड़मेर में भाजपा की हार का प्रमुख कारण बेनीवाल फैक्टर था, बेनीवाल के कारण ही भाजपा को बाड़मेर में कड़ी हार मिली।

इस प्रकार कहीं न कहीं कर्नल सोनाराम चौधरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल की तारीफ करते दिखाई दिए। इस बयान को कई तरह से देखा जा सकता हैं। कुछ लोगों का मानना हैं कि कर्नल सोनाराम रालोपा में शामिल होंगें।


लोकसभा चुनावों में भाजपा अपना उम्मीदवार बदल सकती हैं, संकट में आ सकते है कर्नल

दरअसल वर्तमान में कर्नल सोनाराम चौधरी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से सांसद है। कर्नल सोनाराम 4 बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन फिर भी इतने बड़े नेता होने के कारण इनको विधानसभा में कड़ी हार मिली।

ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनावों में कर्नल सोनाराम पर दांव नहीं लगाना चाहेगी। भाजपा बाड़मेर-जैसलमेर से किसी और पर दांव लगा सकती हैं। बाड़मेर से कैलाश चौधरी और प्रियंका चौधरी का नाम इस रेस में सबसे आगे हैं। अगर भाजपा ऐसा करती हैं तो कर्नल सोनाराम चौधरी पर संकट आ सकता हैं और वो दूसरी पार्टी में जा सकते हैं। सोनाराम ने पहले भी पार्टी बदली हैं। पहले कांग्रेस से भाजपा में आ चुके हैं सोनाराम।


अगर कर्नल सोनाराम चौधरी को भाजपा लोकसभा चुनावों की टिकट नहीं देती हैं, तो उस समय रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल कर्नल पर अपना दांव खेल सकते हैं। इससे पहले विधानसभा चुनावों से पहले यह दोनों नेता एक मंच पर देखने को मिले थे। इसके बाद कही बार यह दोनों नेता साथ-साथ दिखाई देते हैं। अब आने वाला वक्त बताएगा कि होगा क्या? 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default