रामेश्वर डूडी ने चुरू से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा ऐसा, पढ़े पूरी ख़बर

INC News
0
बीकानेर, राजस्थान। राजस्थान में अब विधानसभा गठित होने के बाद अब राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बाजार गर्माने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लोकसभा चुनावों पर लगातार बैठकें कर रही हैं। उधर कांग्रेस हर दिन एक-एक लोकसभा सीट पर मंथन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अविनाश पांडे ने कल नागौर, सीकर, बीकानेर लोकसभा सीटों को लेकर इन क्षेत्रों के सभी विधायकों के साथ मीटिंग की थी। बीकानेर जिले की मीटिंग में सभी विधायकों के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी शामिल हुए थे।


लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में डूडी ने कहा ऐसा

बीकानेर सीट आरक्षित सीट हैं, ऐसे में रामेश्वर डूडी इस सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसे में पत्रकारों ने पूछा कि आपने चुरू से दावेदारी पेश की हैं। रामेश्वर डूडी ने ज़वाब में कहा कि मैंने कोई दावेदारी पेश नहीं की और न ही कभी पहले दावेदारी पेश की थी। मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूँ। अगर पार्टी मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने का आदेश देगी तो मैं लोकसभा चुनाव लडूंगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default