नागौर पुलिस के सिपाही हरिसिंह हुए शहीद, नाकेबंदी के दौरान हुआ था हादसा

INC News
0
नागौर, राजस्थान। नागौर की लाडनूँ पुलिस के ज़वान हरिसिह ने आखिर दम तोड़ दिया। ज़वान हरिसिंह नागौर जिले के लाडनूँ पुलिस थाना में कार्यरत थे। बीती रात हरिसिंह एक नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी दे रहें थे। हरिसिंह लाडनूँ तहसील के सिंघाना गांव के ही रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इस दौरान एक बेकाबू ट्रेलर ने ज़वान हरिसिंह को टक्कर मार दी, बेकाबू ट्रक यहीं नहीं रुका उसके बाद ट्रेलर ने एक टवेरा को भी टक्कर मार दी। मौके से ट्रेलर ड्राइवर भाग गया। ट्रेलर ऊँपर से निकलने के कारण हरिसिंह को गहरी चोट लग गई, उनको अस्तपाल में भर्ती कराया गया। लेकिन मौत की जंग लड़ते लड़ते उन्होंने दम तोड़ दिया और हरिसिंह शहीद हो गए।

उनका शव आज सुबह पहले लाडनूँ थाने में लाया गया, उसके बाद उनका शव उनके गांव सिंघाना लाया गया, जहाँ उनकी अंतेष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default