जयपुर, राजस्थान। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने वसुंधरा राजे को पिछले 5 साल में आईना दिखा दिया था, अब तो राजस्थान में गहलोत की सरकार हैं, उनको तो आईना दिखाते वक्त 1 सेकेंड लगेगी। यह बात विधायक बेनीवाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने धरने पर बैठे छात्रों की सभा को सम्बोधित करते हुए बोली।
विधायक बेनीवाल ने कहा कि अगर सरकार ने RAS मुख्य परीक्षा की तिथि नहीं बढ़ाई तो हम मुख्यमंत्री के आवास और RPSC के सामने आंदोलन करेंगे और वहीं अपना धरना देंगें। बेनीवाल ने कहा कि मुझे पता है हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सरकार हमारी बातें मान लेगी।
विधायक बेनीवाल ने कहा कि मैंने वसुंधरा राजे को पिछले 5 साल में बहुत बार झुकाया था, अब तो गहलोत की सरकार आ गई हैं, इनको झुकाने में तो हमें कुछ देर नहीं लगेगी। पहले तो विधानसभा में लड़ने के लिए मैं अकेला था, अब तो हम तीन हो गए है।
हम आपको बता दे कि यह बातें विधायक बेनीवाल जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने बोली। यहाँ विधायक बेनीवाल RAS परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात करने आये थे, जहाँ पर विधायक बेनीवाल परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया, साथ बेनीवाल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार और पूर्व भाजपा सरकार पर खूब हमले किये।

Tnxx for comment