राजस्थान की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू, जाने क्या-क्या होगा इस सत्र में

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। आज राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा हैं। अब राजस्थान में कांग्रेस के गहलोत की सरकार हैं। गहलोत सरकार ने अपने विधानसभा अध्यक्ष का भी ऐलान कर दिया। नाथद्वारा से विधायक सी पी जोशी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया हैं।
राजस्थान विधानसभा का मुख्य सचेतक के महेश जोशी को बनाया हैं, वहीं उप सचेतक नावां विधायक महेंद्र चौधरी को बनाया गया हैं। वहीं राजस्थान विधानसभा की दूसरी बड़ी पार्टी भाजपा ने विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया को बनाया हैं।

पहले सत्र में कैसे होगी विधानसभा की शुरुआत, जाने

आज 15 जनवरी को राजस्थान विधानसभा का नया सत्र शुरू हो रहा हैं। पहले दिन सभी नए 199 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद 16 जनवरी को विधानसभा के नए अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। फिर 17 जनवरी को राज्यपाल कल्याण सिंह का अभिभाषण होगा।

उसके बाद 18, 21 और 23 जनवरी को राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा। 19 जनवरी और 20 जनवरी को विधानसभा का अवकाश रहेगा। उसके बाद विधानसभा सत्र सुचारू रूप से शुरू होगा। जिसमें हर विधायक अपनी बात रख सकेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default