जयपुर, राजस्थान।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट को लेकर हुई 2 करोड़ की ठगी पर सवाल खड़े किए। राजस्थान विधानसभा चुनावों में विराटनगर विधानसभा में रामचन्द्र सराधना को कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी की गई थी। अब यह मामला पुलिस थाने में पहुंच गया।
राहुल गांधी संज्ञान ले, भ्रष्टाचार की शुरुआत यहाँ से होती हैं- विधायक बेनीवाल
विधायक बेनीवाल ने टिकट को लेकर हुई ठगी पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया। बेनीवाल ने लिखा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला हैं, लेकिन जनता अपना प्रतिनिधि चुनती हैं, इसलिए नैतिकता के उच्च्तम मापदंड सुनिश्चित किए जाने चाहिए और इस सम्बंध में राहुल गांधी को संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि भ्रष्टाचार की शुरुआत यही से होती हैं।
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल राजस्थान विधानसभा चुनावों में विराटनगर के पूर्व विधायक रामचन्द्र सराधना को टिकट दिलाने के नाम किसी व्यक्ति ने 1.90 करोड़ की ठगी कर ली और टिकट भी नहीं दिया। दरअसल रिश्वत लेने वाले का सम्बंध कांग्रेस से नहीं बताया जा रहा हैं। इस मामले में पुलिस केस दर्ज हो चुका हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही हैं। पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार भी कर लिया है।


Tnxx for comment