राजस्थान की छात्र नेत्री प्रभा चौधरी ने भी बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की, पढ़े पूरी ख़बर

INC News
0
जैसलमेर, राजस्थान। राजस्थान विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभा चौधरी एक बार चर्चाओं में आ गई हैं। अब उन्होंने लोकसभा चुनावों में चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने इस सम्बंध में केबिनेट मंत्री बी डी कल्ला के समक्ष अपनी दावेदारी भी पेश की हैं।

मुझे चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए- प्रभा चौधरी

प्रभा चौधरी ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र में पानी, बिजली और भी बहुत समस्या हैं, मैं चुनाव लड़कर उन सब का निवारण करना चाहिए। बाड़मेर-जैसलमेर की राजनीति में कोई महिला सक्रिय नहीं हैं, इस बार कांग्रेस को मुझे मौका देना चाहिए। इस सम्बंध में प्रभा चौधरी ने राहुल गांधी को मेल भी किया हैं कि आप युवाओं को मौका देना चाहिए।

हम आपको बता दे कि प्रभा चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय में 2011-12 में यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय की यह पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष थी और उसके बाद भी कोई महिला छात्रसंघ अध्यक्ष नहीं बन पाई। यानी प्रभा चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय की अब तक की पहली और एकमात्र छात्रसंघ अध्यक्ष हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default