जयपुर, राजस्थान। आज राजस्थान की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया हैं। विधानसभा के पहले दिन सभी नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। सभी विधायकों को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शपथ दिलाई। विधानसभा में आज दो विधायक ऐसे अंदाज में विधानसभा में पहुंचे, जो देखने लायक था।
हम आपको बता दे कि यह दोनों ही विधायकों ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता हैं। वहीं रामनिवास गावड़िया राजस्थान विधानसभा के सबसे युवा विधायक भी हैं। इन दोनों विधायकों में बहुत सी समानता हैं। जैसे दोनों ही विधायकों की उम्र सबसे कम है। दोनों ही विधायक नागौर जिले से है और दोनों ही जाट समाज से आते हैं। साथ ही दोनों ही विधायक छात्र राजनीति से राज्य राजनीति में आये हैं। दोनों ही राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।
विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया विधानसभा में इस अंदाज में पहुंचे
नागौर के लाडनूँ से विधायक मुकेश भाकर और परबतसर विधानसभा से विधायक रामनिवास गावड़िया विधानसभा में बुलेट बाइक पर पहुंचे। यहीं नहीं दोनों ही विधायक एक ही बुलेट पर आए, जिसमें मुकेश भाकर बुलेट चला रहे थे, वहीं रामनिवास गावड़िया बुलेट के साइड में।लगी बोगी में बैठकर आये।हम आपको बता दे कि यह दोनों ही विधायकों ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता हैं। वहीं रामनिवास गावड़िया राजस्थान विधानसभा के सबसे युवा विधायक भी हैं। इन दोनों विधायकों में बहुत सी समानता हैं। जैसे दोनों ही विधायकों की उम्र सबसे कम है। दोनों ही विधायक नागौर जिले से है और दोनों ही जाट समाज से आते हैं। साथ ही दोनों ही विधायक छात्र राजनीति से राज्य राजनीति में आये हैं। दोनों ही राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।


Tnxx for comment