विधानसभा के पहले दिन भी विधायक बेनीवाल नहीं चूके, वसुंधरा राजे और गहलोत को पहले दिन ही लिया आड़े हाथ

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। आज राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र का पहला दिन था। पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई थी। लेकिन विधानसभा के पहले ही दिन विधायक बेनिवाल अपनी मांगों को लेकर नही चुके। विधायक बेनीवाल ने वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पर खूब वार किए। यह सब विधायक बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा के सामने ही किया।

बेनीवाल ने वसुंधरा राजे और गहलोत को ऐसे लिया आड़े हाथ

विधायक बेनीवाल ने कहा पिछली 5 साल में वसुंधरा सरकार में जितने घोटालें हुए, हम वर्तमान की गहलोत सरकार से मांग करेंगें कि वो इसकी जांच करे। बेनीवाल ने कहा कि वसुंधरा सरकार में हुए खान घोटालें, बजरी घोटालें की जांच कराएंगे। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वसुंधरा राजे से मिले हुए, अगर ऐसा नहीं हैं, तो वो सबूत दे।

विधायक बेनीवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वसुंधरा राजे की सुरक्षा के लिए एक आईपीएस अधिकारी को लगाया हैं। ऐसा भारत के किसी भी राज्य में ऐसा नहीं हैं। यह न्यायालय के आदेशों के ख़िलाफ़ हैं। विधायक बेनीवाल ने कहा हम वसुंधरा के सभी घोटालों की जांच करवाकर ही रहेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default