जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की गहलोत सरकार ने अब किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जयपुर में हुई किसान रैली में यह घोषणा की हैं। गहलोत ने कहा कि हम लघु और सीमांत किसानों को पेंशन की सुविधा देंगे। जिससे छोटे स्तर के किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
राजस्थान सरकार अब किसान आयोग बनाएगी- गहलोत
जयपुर की किसान रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार अब किसानों के लिए एक किसान आयोग बनाने जा रही हैं, जिसके तहत किसानों की सभी समस्याएं का निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा। यह आयोग सिर्फ किसानों के लिए ही काम करेगा।
इसके अलावा गहलोत ने कहा कि साल 2008 में भी हमारी सरकार थी, उन पांच सालों में हमने किसानों के बिजली के दाम नहीं बढ़ाए थे, अब भी हमारी सरकार हैं और हम आने वाले 5 सालों में भी बिजली के दाम नहीं बढ़ाएंगे।
हम आपको बता दे राजस्थान चुनावों के बाद यह गहलोत सरकार की पहली रैली हैं। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाग लिया था। राहुल गांधी भी चुनावों के बाद पहली बार राजस्थान आये हैं। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पहली रैली किसानों के साथ करना चाहते थे, इसलिए हमने पहली रैली किसानों के साथ की हैं।


मे मेरी लाईफ मे कभी भी कांग्रेस को वोट नही करुगा चाहये मेरी करीबी क्यु ना हो कांग्रेस किसानो का शोषण करती है ओर गहलोत मेरी समाज का एक कंस है इसलिए मे कांग्रेस को कभी भी सपोर्ट नही करुगा मे कांग्रेस को देखना भी पसन्द नही करता हु
ReplyDeleteमे आर एल पी का हु ओर रहुगा