सिरोही, राजस्थान। कल सिरोही में हुई रेसलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान की मशहूर रेसलर सन्नी जाट ने फिर से बाजी मार ली। राजस्थान के सिरोही जिले में रविवार को एक रेसलिंग प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमे भारत सहित विदेशी रेसलरों ने भी भाग लिया था। यह प्रतियोगिता रविवार को शाम 5 बजे शुरू हुई थी जिसमें राजस्थान की मशहूर रेसलर सन्नी जाट ने भी भाग लिया।
लड़की बताकर लड़के से लड़वा दिया सन्नी जाट को, फिर भी जीत गई सन्नी जाट
सन्नी जाट को पहले बताया गया कि आपकी फाइट एक लड़की से होने वाली हैं, लेकिन सन्नी जाट को एक लड़की के साथ लड़के से भी फाइट करवा दी। सन्नी जाट की पहली फाइट जोधपुर की लड़की यामिनी सिंह से हुई थी, जिसको सन्नी जाट ने हरा दिया।
दूसरी फाइट में सन्नी जाट के सामने के जापानी रेसलर लड़का जीएस आ गया, जिसको देखकर सन्नी जाट को एक बार धक्का लगा क्योंकि उनकी फाइट लड़की से होने वाली थी और लड़का आ गया। लेकिन सन्नी जाट ने हार नहीं मानी और जापानी लड़के को भी धूल चटा दी। हम आपको बता दे कि सन्नी जाट अभी सिर्फ 19 साल की ही हैं।
दुबारा इतिहास रच फिर बनी चैंपियन
सन्नी जाट ने कल मैच जीत कर फिर एक नया इतिहास रच दिया हैं। इसके अलावा सन्नी ने फरवरी 2018 में उदयपुर में हुई रेसलिंग प्रतियोगिता में भी एक अमेरिकी लड़के को धूल चटाई थी, उसके बाद सन्नी जाट पहली बार रेसलिंग की दुनिया मे मशहूर हुई थी।



Tnxx for comment