वो दिन दूर नहीं जिस दिन किसान का बेटा मुख्यमंत्री राजस्थान की सत्ता पर बैठेगा- बेनीवाल

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने छात्रों के साथ मिलकर सभा की। विधायक बेनीवाल इस सभा में भाजपा और कांग्रेस पर खूब हमले किये। बेनीवाल ने RPSC से आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि 4 महीने और बढ़ाने की मांग की।


वो दिन अब दूर नहीं जिस दिन राजस्थान की सत्ता पर किसान का बेटा बैठेगा- बेनीवाल

विधायक बेनीवाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट से कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जिस दिन राजस्थान की सत्ता पर किसान का बेटा बैठेगा। विधायक बेनीवाल भाजपा और कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें मिलकर आया राम गयाराम कर रही हैं।

विधायक बेनीवाल ने कहा कि मैने राजस्थान में किसान कर्जमाफी की बात की, मेरे बाद ही कांग्रेस और भाजपा ने कर्जमाफी की बात की। लेकिन जब तक राजस्थान के सम्पूर्ण किसानों की कर्जमाफी नहीं होगी, तब तक हम संघर्ष करेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default