जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और विधायक हनुमान बेनीवाल अभी-अभी राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंचे है। यहाँ विधायक बेनीवाल धरने पर बैठे छात्रों से मिले। छात्रों ने विधायक बेनीवाल का स्वागत किया, उसके बाद विधायक बेनीवाल ने छात्रों को सम्बोधित किया।
RPSC आरएसएस परीक्षा की तिथि 4 महीने और बढ़ाए- बेनीवाल
विधायक बेनीवाल ने कहा कि ओबीसी के छात्रों को इस भर्ती के लिए एक महीने का समय मिला है, क्योंकि कोर्ट ने अपना फैंसला बहुत दिनों बाद सुनाया हैं। एक महीने में हर छात्र को एक विषय के लिए सिर्फ 2 दिन मिलते हैं। 2 दिन में कोई तैयारी नहीं होती हैं। इसलिये RPSC को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। RPSC को इस परीक्षा की तिथि 4 महीने बढ़ानी चाहिए।
विधायक बेनीवाल ने सरकार को दी चेतावनी
विधायक बेनीवाल ने कहा कि सरकार और RPSC से मैं बात करूंगा और इस परीक्षा की तिथि बढ़वाई जाएगी, अगर सरकार ऐसा नहीं करेगी तो, हम राजस्थान में मुख्यमंत्री आवास और RPSC के सामने बड़ा धरना देंगें।


Tnxx for comment