जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे छात्रों को सम्बोधित करते हुए एक ऐसा बयान दिया हैं। विधायक बेनीवाल ने कहा कि अगर मुझे मंत्री बनना होता तो मैं 15 साल पहले ही वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की सैंडल उठाकर बन जाता।
मुझे मंत्री नहीं संतरी बनना हैं- बेनीवाल
रालोपा सयोंजक बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे कोई मंत्री नहीं बनना हैं, मुझे संतरी बनना हैं। मुझे राजस्थान की जनता की हकों की लड़ाई लड़नी हैं। राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन करना है। राजस्थान के किसानों का हक उनको वापस दिलाना हैं।
हम आपको बता दे कि यह बातें विधायक बेनीवाल जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय के सामने बोली। यहाँ विधायक बेनीवाल RAS परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात करने आये थे, जहाँ पर विधायक बेनीवाल परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया, साथ बेनीवाल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार और पूर्व भाजपा सरकार पर खूब हमले किये।


Tnxx for comment