जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वसुंधरा को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई, उनको भाजपा ने राजस्थान से बाहर फेंका हैं।
बेनीवाल ने कहा कि अगर यही काम भाजपा 6 महीने पहले कर देती और वसुंधरा को सीएम से हटा देती तो भाजपा की राजस्थान में यह स्थिति नहीं होती, कुछ और होती। बेनीवाल ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने वसुंधरा राजे पर कोई जांच नहीं करवाई, बल्कि उनको संरक्षण दिया।
विधायक बेनीवाल ने कहा कि हम राजस्थान सरकार से मांग करेंगें कि वसुंधरा राजे के घोटालों की जांच की जाए। वसुंधरा के खान घोटालें, बजरी घोटालें की जांच की जाए। बेनीवाल ने कहा कि जब तक वसुंधरा राजे जेल नहीं जाएगी तब तक हम चुप नहीं बैठेंगें। वसुंधरा को जेल भेजने के लिए हम बड़ा आंदोलन करेंगें।
वसुंधरा राजे के दिल्ली जाने पर विधायक बेनीवाल ने कहा कि वसुंधरा राजे दिल्ली जाए या लंदन जाए, हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। हम आपको बता दे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया हैं।

Tnxx for comment