विधायक बेनीवाल फिर किसानों की परेशानी के बारे में सरकार को लिखा पत्र, जाने क्या कहा?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और विधायक बेनीवाल ने एक बार फिर राजस्थान सरकार का ध्यान खींचा हैं। विधायक बेनीवाल ने सहकारिता मंत्री को पत्र लिखकर फिर से मूंग की खरीद के लिए अवधि बढ़ाने की मांग की हैं।

विधायक बेनीवाल ने कहा मंडियों में बारदाने जल्द से जल्द उपलब्ध कराए, ताकि किसानों की मूंग की फसल जल्द से जल्द मंडियों में खरीदी जा सके। इस सम्बंध में विधायक बेनीवाल ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग करते हुए बेनीवाल ने लिखा कि सवेंदनशीलता दिखाए और मूंग खरीद की अवधि एक महीने और बढ़ाए।

किसानों की परेशानी को।लेकर बेनीवाल ने सरकार का ध्यान खींचा

विधायक बेनीवाल ने भेजे गए पत्र में लिखा कि मंडियों में बारदाने की कमी के कारण किसानों के मूंग खरीदे नहीं जा रहे है। बेनीवाल ने कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में किसानों को रोज मंडी जाकर इंतजार करना पड़ता हैं। हजारों किसानों ने मंडी से टोकन कटवाए, लेकिन वो अपनी फसल बेचने से वंचित है। विधायक बेनीवाल ने कहा कि सरकार मूंग खरीद के लिए एक माह की समय सीमा और बढ़ाए।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default