जयपुर, राजस्थान।
किसान आंदोलन के समर्थन में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पूरे राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन करेगी। RLP 26 दिसम्बर से शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रही हैं, उसके बाद आज RLP सभी मुख्यालयों पर यह रैली निकालकर विरोध दर्ज करवाएगी। RLP सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में भी इन बिलों को लेकर बजट सत्र के दौरान खुलकर विरोध दर्ज करवा दिया हैं।
हनुमान बेनीवाल का कहना हैं कि ऐसे बॉर्डर पर कीलें लगाकर किसानों के आंदोलन को सरकार कुचल नहीं सकती। LOC की तर्ज पर इस तरह किलेबंदी करना सरकार की छवि को जनता की नजरों में प्रभावित करता हैं।

Tnxx for comment