मोदी सरकार किसानों को रोकने के लिए कीलें लगा रही, क्या इससे किसान रुकेंगे?

INC News
0

 दिल्ली।





आज दिल्ली में 70 दिन से किसान आंदोलन कर रहे हैं, यह वही किसान हैं, जो अपनी रबी की फसल को छोड़कर अपने हक की लड़ाई के लिए 70 दिनों से अपने खेत और घर को छोड़कर देश की राजधानी में बैठा हैं, लेकिन 70 दिनों बाद भी किसानों की मांगें नहीं मानने के संकेत दिखाई दे रहे हैं, उल्टा सरकार किसानों को रोकने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही हैं। पहले तो सरकार ने किसानों को बॉर्डर पर जाकर मारना-पीटना शुरू किया, ताकि किसान पुलिस के डर से धरना स्थल छोड़ दे, लेकिन किसानों की एकता के आगे सरकार का यह हथकंडा सफल नहीं हो सका।


अब सरकार किसानों को रोकने के लिए तरह-तरह की बेरिकेडिंग कर रही हैं, रास्तो पर लोहे की कीलें लगा रही हैं, ताकि किसानों को रोका जा सके। क्या आपको लगता हैं, जो किसान खेत मे रात-दिन एक कर देता हैं, वो किसान इन किलों, बेरिकेड्स से रुक पायेगा। हालांकि सरकार अपनी निंदा खुद ही करवा रही हैं, क्योंकि ऐसा करके भी किसानों की एकता और दृढ़ निश्चय में कोई कमी नही आने वाली हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default