राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री गहलोत बजट पूर्व संवाद कर रहे हैं, सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोना जंग के कारण राजस्व आय प्रभावित हुई है। राजस्थान भी इसके विपरीत असर से जूझ रहा है।
सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र से जीएसटी में राज्य को पूरा हिस्सा भी नहीं मिल रहा है, हाल ही में केन्द्र सरकार ने बजट में पेट्रोल एवं डीजल पर सैस लगाया है। बेसिक एक्साइज डयूटी को लगातार कम किया जा रहा है, लेकिन स्पेशल एक्साइज डयूटी,एडिशनल एक्साइज डयूटी बढ़ाई जा रही है। इसके कारण डिविजिएबल पूल के रूप में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा काफी घट गया है। अधिकतर केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में भी राज्य का हिस्सा बढ़ाते हुए केन्द्र के अंश को कम किया है, इन सबका प्रतिकूल असर राज्यों के राजस्व पर हो रहा हैं।

Tnxx for comment