पूरे देश मे आज होगा किसानों का चक्का जाम, जाने कैसे और क्या होगा बन्द?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।



मोदी सरकार के द्वारा लाये गए तीनों कृषि कानूनों को लेकर वापस लेने की मांग को लेकर 70 दिनों से ज्यादा किसान दिल्ली में बैठे हुए हैं। किसानों ने आज शनिवार को पूरे देश मे चक्का जाम बुलाया हैं। आज दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक देशभर में चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे ने कई बार मिटिंग करके इसकी रूपरेखा तैयार की हैं।


उतर भारत के कई राज्यों में आज चक्का जाम किया जाएगा। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। दिल्ली में किसान चक्का जाम नही करेंगें, ताकि वहां की जनता को तकलीफ नहीं हो। इसके अलावा किसान एम्बुलेंस, बसों को नहीं रोका जाएगा। चक्का जाम को शांतिपूर्ण तरीके से करने की बात संयुक्त किसान मोर्चे ने की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default