गंगानगर, राजस्थान।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, राहुल गांधी 12 फरवरी को राजस्थान का दौरा करने आ रहे हैं। राहुल गांधी किसान आंदोलन को लेकर राजस्थान का दौरा करने आ रहे हैं। 12 फरवरी को गंगानगर और हनुमानगढ़ में राहुल गांधी की किसान सभा होगी। आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गंगानगर दौरे पर ही हैं, जहां वो सभा के लिए उपयुक्त जगह का जायजा लेने गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को राहुल गांधी सूरतगढ़ हवाई पट्टी पर उतरेंगे, जहां से वो पदमपुर में एक बड़ी किसान सभा को सम्बोधित करेंगें, कयास यह भी हैं कि दोनों जिलों में एक-एक जगहों पर वो सभा कर सकते हैं, हालांकि अभी इस दौरे का पूरा रोडमेप जारी नहीं हुआ हैं। राहुल गांधी के लिए गंगानगर और हनुमानगढ़ इसलिए चुने गए क्योंकि इन दोनो जिलों में किसानों ने इन कानूनों का विरोध काफी किया था, जब से कानून आये तब से यहां के किसानों में विरोध की भावना हैं, क्योंकि ये दोनों जिले पंजाब से सटे हुए हैं।

Tnxx for comment