जाने बजट को लेकर राजस्थान प्रदेश के बड़े नेताओं की क्या प्रतिक्रिया रही?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





कल सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया हैं, एक ओर बीजेपी इस बजट को बहुत अच्छा बता रही हैं, तो विपक्ष इस बजट को बिल्कुल निराधार और विजनलेसबता रही हैं। आज हम आपको बताएंगे इस बजट को लेकर राजस्थान के बड़े नेताओं की क्या प्रतिक्रिया रही हैं, प्रदेश के किस नेता ने बजट को लेकर क्या कहा?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट को लेकर कहा कि बजट का पूरा फोकस सिर्फ चुनावी राज्यों पर रहा। यह केंद्रीय बजट से ज्यादा ‘पांच चुनावी राज्य बजट’ प्रतीत हो रहा है। बजट में बुरे दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के लिए कोई नीति नहीं हैं, राजस्थान के लिए कोई घोषणा नहीं हुई हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट को लेकर कहा कि देश के विकास की नई परिभाषा लिखने वाले इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों का ख़याल रखा गया है। जिससे आम लोगों के जीवन के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक और व्यापक बदलाव आएगा।


पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बजट को लेकर कहा कि केंद्रीय बजट से स्पष्ट दिखाई देता है कि देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है और सरकार के पास ठोस दिशा नहीं है। बजट महंगाई बढ़ाने वाला है और इसमें किसानों, बेरोजगारों, लघु उद्योगों की स्थिति में सुधार के लिए कोई ब्लूप्रिंट नहीं है तथा मध्यम वर्ग की पूरी तरह से उपेक्षा की गई है।


RLP मुखिया और सांसद हनुमान बेनीवाल ने बजट को लेकर कहा कि देश का किसान कर्जदारी से मुक्त होकर आय सुनिश्चित करने का रोड़ मेप चाह रहा था मगर आज के आम बजट में इस बात को लेकर विजन नजर नही आया, आम बजट को लेकर राजस्थान के संदर्भ में बात करूँ तो रेलवे ,पेयजल सहित केंद्र से जुड़े अन्य लंबित मामलों में भी आज के बजट में राजस्थान को निराशा हाथ लगी।


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बजट को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट में सभी पहलुओं को छूते हुए श्रमिक, खेती-किसानी, सीनियर सिटीजन, बिजली, पानी, बुनियादी विकास, रोजगार, लघु एवं बड़े उद्योग इत्यादि सभी सैक्टरों के मजबूती के साथ विकास पर विशेष ध्यान दिया है। 


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default