नागौर, राजस्थान।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार से राजस्थान दौरे पर है। शुक्रवार को राहुल गांधी की गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में किसान सभाएं थी। आज राहुल गांधी की नागौर जिले के मकराना में एक बड़ी किसान महापंचायत हैं, इससे पहले राहुल गांधी एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालेंग। राहुल गांधी आज सुबह किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वो सुरसुरा में वीर तेजाजी के मंदिर में दर्शन करेंगें। उसके बाद रूपनगढ़ से लेकर मकराना तक एक बड़ी ट्रैक्टर रैली में भाग लेंगें।
ट्रैक्टर रैली के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगें। ट्रैक्टर रैली के बाद नागौर ले मकराना में राहुल गांधी एक बड़ी किसान सभा को सम्बोधित करेंगें। राहुल गांधी मोदी सरकार के द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में यह सभाएं कर रहे हैं।

Tnxx for comment