कल राजस्थान विधानसभा में विधायक बलवान पूनियां ने कृषि बिलों को लेकर किया जमकर हंगामा

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।




बुधवार से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया हैं, बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण हुआ, लेकिन अभिभाषण के शुरू होते ही हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा सीट से विधायक बलवान पूनियां ने कृषि कानूनों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि राज्यपाल लगातार अभिभाषण पढ़ते रहे हैं, इसके साथ-साथ बलवान पूनियां ने सदन में नारेबाजी की।


बलवान पूनियां केंद्र सरकार के द्वारा लाये गए कृषि बिलों को लेकर जोर जोर से नारेबाजी की और इन बिलों को वापस लेने की मांग की। पूनियां ने यह भी कहा कि सिर्फ 2 लोगों को ये देश बेच देना चाहते हैं। बलवान पूनियां ने वेल में आकर भी नारेबाजी की। कई मंत्रियों ने पूनियां को मनाने की कोशिश भी की। पूनियां के साथ कई कांग्रेस विधायकों ने भी नारेबाजी करके पूनियां का साथ दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default