जयपुर, राजस्थान।
देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। देश के साथ-साथ ही राजस्थान प्रदेश में भी लगातार दामों में बढ़ोतरी हो रही हैं। आज फिर पेट्रोल में 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल के दाम 95 रुपये से भी ऊँपर चले गए। जयपुर में आज के पेट्रोल के भाव 95.17 रुपये प्रति लीटर हैं।
वही डीजल में आज 34 पैसे की व्रद्धि हुई हैं, जिसके बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में डीजल के भाव 87.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। पिछले दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल में व्रद्धि हो रही हैं, हालांकि राजस्थान सरकार ने 2 रुपये का सेस घटाया था, लेकिन फिर भी पेट्रोल में हो रही व्रद्धि रुक नहीं रही हैं।

Tnxx for comment