जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों में हुए चुनाव को बाद रविवार को आए परिणामों में प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ को ढहाते हुए जीत हासिल की है। 90 निकायों के 3035 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 1197 सीटों जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 20 जिलों के 90 निकाय चुवाव के बाद रविवार को हुई मतगणना में कांग्रेस ने 1197 सीटों पर जीत दर्ज की है।
हालांकि भाजपा भी कांग्रेस से ज्याज पीछे नहीं रही. भाजपा ने 1140 सीटों पर जीत दर्ज की है, राजस्थान चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार 90 स्थानीय निकायों के 3035 वार्ड में से 3034 वार्ड के घोषित परिणामों में से कांग्रेस ने 1197 वार्ड में जीत दर्ज की है। भाजपा ने 1140 वार्ड में और 634 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, वहीं 46 वार्ड में एनसीपी, 13 वार्ड में आरएलपी, तीन वार्ड में सीपीआई (एम) और एक पर बसपा के वार्ड सदस्य ने जीत दर्ज की है।

Tnxx for comment