राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 100 के पार, देश मे सबसे महंगा पेट्रोल यहां

INC News
0

 गंगानगर, राजस्थान।





भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 1 साल में पेट्रोल में लगभग 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई, जो अब तक सबसे ज्यादा है। हर दिन पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी की जा रही हैं, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल कीमतें ज्यादा नहीं हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज इस मुकाम पर पहुंच गई हैं।


राजस्थान के गंगानगर जिले में पेट्रोल के भाव 100 से बाहर चले गए हैं, आज सामान्य पेट्रोल के भाव गंगानगर में 100.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के भाव 92.13 रुपये प्रति लीटर हैं। गंगानगर देश का सबसे महंगा पेट्रोल वाला जिला बन गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default