RLP महिला प्रमुख स्पर्धा चौधरी ने निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में ली पदाधिकारियों की बैठक

INC News
0

 बीकानेर, राजस्थान।





बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ नगरपालिका चुनाव को लेकर आज RLP की महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्पर्धा चौधरी के साथ बीकानेर जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला भी मौजूद थे, इस बैठक में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गौरतलब हैं कि स्पर्धा चौधरी को RLP ने बीकानेर जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हैं। आज सुबह स्पर्धा चौधरी बीकानेर पहुंची, जहां दानाराम घिंटाला ने अन्य पदाधिकारियों के साथ स्पर्धा चौधरी का माला पहनाकर स्वागत किया।


स्पर्धा चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव में योग्य, कर्मठ, जिताऊ उमीदवारों को टिकट दिया जाएगा। स्पर्धा चौधरी और रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल के निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डूंगरगढ तहसील अध्यक्ष पद पर मनोज जाखड़ को नियुक्त किया, वही डूंगरगढ शहर के अध्यक्ष पद पर जावेद कायमखानी को नियुक्त किया, वही इसके अलावा इस नगरपालिका के चुनाव प्रभारी के रूप में रामचन्द्र मोट को जिम्मेदारी दी गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default