डूंगरपुर, राजस्थान।
डूंगरपुर जिले की सांगवाड़ा विधानसभा से बिटीपी पार्टी के विधायक रामप्रसाद डिंडोर पर एक डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज करवाया हैं। डॉक्टर का आरोप हैं कि विधायक रामप्रसाद ने अस्पताल में आकर डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। डॉक्टर रोहित लबाना ने इस मामले को लेकर मुकदमा भी दर्ज करवा दिया, वही आज सांगवाडा अस्पताल में डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया।
गौरतलब हैं कि डॉ रोहित लबाना सांगवाडा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। डॉक्टर के अनुसार विधायक रामप्रसाद ने गायनिक वार्ड में आकर चिकित्सक के थप्पड जड़ दिया। बताया जा रहा हैं कि किसी मरीज ने विधायक रामप्रसाद से शिकायत की थी कि डॉक्टर में रिश्वत मांगी, इस बात को लेकर विधायक रामप्रसाद ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।

Tnxx for comment