जयपुर, राजस्थान।
हाल ही में हुए पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव के बाद अब RLP इस महीने 20 जिलों के 90 निकायों में होने वाले चुनावों में भी ताल ठोकेगी। शनिवार को जयपुर में रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह ऐलान किया कि RLP इन 90 निकायों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
हनुमान बेनीवाल ने फरवरी और मार्च में राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया हैं। बेनीवाल ने बताया कि RLP पार्टी ने इन सभी चुनावो को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। हम आपको बता दे कि RLP ने हाल ही में पंचायत चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, अब RLP ने बीजेपी से गठबंधन भी तोड़ लिया हैं।

Tnxx for comment