राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आज, डोटासरा-गहलोत और माकन लेंगें बैठक

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





हाल ही में घोषित हई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आज होने जा रही हैं। इस बैठक की अध्यक्षता पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा करेंगें, साथ मे सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन मौजूद रहेंगें। यह बैठक आज दोपहर 3 बजे जयपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में होगी। बैठक में सभी उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव भाग लेंगें।


शनिवार को गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकारिणी के सदस्यों को जिलेवार प्रभार का बंटवारा किया। हर सदस्य को जिलेवार प्रभार दिया। आज होने वाली बैठक में इस महीने होने वाले 20 जिलों के 90 निकाय चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। दिसम्बर में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, अब इस महीने होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ खड़ी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default