गंगानगर, राजस्थान।
देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में हैं। राजस्थान में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गए हैं। शुक्रवार को राजस्थान के गंगानगर जिले में 96.10 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिका, जबकि डीजल के भाव 87.75 रुपये प्रति लीटर थे। हालांकि जयपुर में पेट्रोल के भाव 91.63 रुपये हैं, लेकिन गंगानगर जिले का ट्रासंपोर्ट खर्च ज्यादा होने के कारण यहाँ पेट्रोल इतना महंगा मिल रहा हैं।
इस भाव से गंगानगर देश का सबसे महंगा पेट्रोल वाला जिला बन गया हैं, इस महंगाई को देखते हुए गंगानगर के लोग सीमा पार पंजाब से पेट्रोल लेकर आ रहे हैं। राजस्थान के बाद सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश के इंदौर में हैं।

Tnxx for comment