BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लगाई कैलाश चौधरी, अर्जुन मेघवाल और राजेंद्र राठौड़ को फटकार

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान भाजपा की दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक ली, इस बैठक में जे पी नड्डा ने राजस्थान भाजपा के काम काज और हाल ही में हुए चुनावों को लेकर चर्चा की। लेकिन बीजेपी के कई नेताओं को इस बैठक में फटकार भी लगाई। 

दरअसल पंचायत चुनाव में जीत को लेकर जे पी नड्डा ने खुशी जाहिर की, वही शहरी निकाय चुनाव में मिली हार को लेकर बीजेपी नेताओं को फटकार लगाई। नड्डा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बीजेपी का अच्छा वोट बैंक होने के बाद भी हार का सामना क्यों करना पड़ा।


जे पी नड्डा ने इन 3 नेताओं को लगाई फटकार

नड्डा ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को फटकार लगाते हुए कहा कि बाड़मेर में कैलाश चौधरी की वजह से जीती हुई बाजी हार गई, क्योंकि बाड़मेर में कैलाश चौधरी ने कर्नल सोनाराम चौधरी को साथ लेकर नहीं चला, टिकट वितरण में भी कर्नल सोनाराम को महत्व नहीं दिया, जिसके चलते आजादी के बाद पहली बार बाड़मेर जीत रही बीजेपी हार गई। नड्डा ने आगे से सोनाराम चौधरी को साथ लेकर चलने की नसीहत दी। दरअसल सोनाराम चौधरी ने यह शिकायत खुद आलाकमान तक पहुंचाई थी।


वहीं नड्डा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को भी धौलपुर में बाजी हारने पर भी फटकार लगाई, क्योंकि राजेन्द्र राठौड़ ने भी धौलपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को तव्वजो नहीं दी थी। वसुंधरा राजे का धौलपुर इलाके में काफी प्रभाव हैं और चुनावों में इसका असर काफी देखा गया, जिसके चलते बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।


वही ऐसी ही कहानी बीकानेर की नजर आई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से भी जे पी नड्डा ने नाराजगी जाहिर की। नड्डा ने कहा कि अर्जुन मेघवाल ने अपने बेटे की राजनीति चमकाने के चक्कर मे बीजेपी को चुनाव हरवा दिया, वही टिकट वितरण में भी अर्जुन मेघवाल की खामियां सामने आ गई थी।



Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default