जयपुर में आज कांग्रेस किसानों समर्थन में देगी धरना, सीएम गहलोत सहित मंत्री भी होंगें शामिल

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





देश मे किसानों को आंदोलन करते हुए आज 39 दिन हो गए, लेकिन अभी तक किसानों और सरकार के बीच पूरी तरह सहमति नहीं बनी है। अब आज किसानों के समर्थन राजस्थान कांग्रेस जयपुर में धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना देगी, इस धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगें।


सीएम गहलोत के अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित गहलोत सरकार के मंत्री भी इस धरने में शामिल होंगें, हालांकि यह धरना सिर्फ एक ही दिन का होगा। इसके बाद 5 जनवरी से कांग्रेस राजस्थान के गांव-गांव जाकर किसानों को इन कृषि कानूनों के बारे में बताएगी। कांग्रेस का कहना हैं कि इन कानूनों में बहुत ज्यादा खामियां हैं और इन्हीं खामियों को वो गांव गांव जाकर किसानों को बताएगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default