जयपुर, राजस्थान।
करीब 5 महीने बीत जाने के बाद भी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार अभी तक नहीं हो सका हैं। पहले सूत्रों के मुताबिक कार्यकारिणी विस्तार दिसम्बर में ही होना था, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने यह बयान भी दिया था कि दिसम्बर अंतिम तक कार्यकारिणी सबके सामने आ जायेगी। इसके लिए अजय माकन दिसम्बर में राजस्थान आए भी थे, वही राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली भी गए थे।
दिल्ली में राजस्थान के कई नेताओं ने आलाकमान से मुलाकातें की थी, लेकिन फिर भी कार्यकारिणी सामने नहीं आई। अब नया साल शुरू हो गया हैं। गोविंद सिंह डोटासरा फिर से दिल्ली जाकर आये हैं, सूत्रों के मुताबिक अब जनवरी के पहले और दूसरे सफ्ताह तक कार्यकारिणी सामने आने की बात हैं, हालांकि इसमें देरी कैसे हुई, इसको लेकर अभी तक कोई खबर नहीं हैं।

Tnxx for comment