कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का बड़ा बयान, कहा- नहीं होंगें कृषि कानूनों वापस

INC News
0

 दिल्ली।





आज दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र सरकार और किसानों के बीच 8 वें दौर की वार्ता चल रही हैं। इस वार्ता में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं, इनके अलावा तमाम किसान संगठनों के नेता भी शामिल हुए हैं। किसान नेताओं ने सरकार से सभी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की हैं, इसके अलावा किसी भी समझौते को स्वीकार करने से मना किया हैं।


कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा- नहीं होंगें कृषि कानून वापस


किसान से वार्ता के दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी बड़ा बयान दिया हैं। तोमर ने कहा कि कानून पूरे देश के लिए बने हैं, न कि किसी एक राज्य के लिए, देश के किसान इन कानूनों को खूब समर्थन भी दे रहे हैं, किसान नेताओं को देश हित में यह आंदोलन वापस लेना चाहिए, बहुत से राज्यों ने भी इन कानूनों का समर्थन किया हैं, इसलिए यह कानून कभी वापस नहीं होंगें, लोकतंत्र में हर समस्या का समाधान होता हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default