राजस्थान भाजपा नेताओं की जे पी नड्डा के साथ बैठक, विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव पर चर्चा

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आज राजस्थान भाजपा नेताओं की दिल्ली के राष्ट्रीय बीजेपी मुख्यालय में बैठक हुई। राजस्थान भाजपा की ओर से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस बैठक में भाग लिया, इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, बीजेपी नेता चंद्रशेखर और वी सतीश ने भी इस बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने की।


इस बैठक में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बीजेपी ने पंचायत चुनाव में अच्छी जीत दर्ज की, वही निकाय चुनाव में पिछड़ गए, इसको लेकर भी इस बैठक में मंथन हुआ। इसके अलावा इस महीने में होने वाले 90 निकायों के चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई, साथ ही राजस्थान में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।


इन सब के अलावा राजस्थान भाजपा को एकजुट रखने और किसी तरह की गुटबाजी से बचाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default