दिल्ली।
देश में किसान आंदोलन को चलते हुए लगभग डेढ़ महीना हो गया है और अभी भी लाखों किसान आंदोलित हैं। किसानों की मांग हैं कि हाल ही में लाये गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। केंद्र सरकार और किसानों के बीच मे अब तक 7 बार बातचीत हो चुकी हैं, लेकिन हर बार यह बातचीत बेनतीजा ही रही। कड़ाके की ठंड और हाल ही में हुई बारिश व ओलावृष्टि में भी किसानों ने आंदोलन नहीं छोड़ा। अब तक 50 से ज्यादा किसानो की सर्दी और अन्य कारणों से मौत हो चुकी हैं।
अब कल 8 जनवरी को किसानों की फिर से केंद्र सरकार से बातचीत होगी। केंद्र सरकार किसानों से बिंदुवार बातचीत करने की बात कह रही हैं और किसानों का कहना हैं कि हमें तीनों कृषि बिल वापस चाहिए। अब देखना होगा कि 8 जनवरी की बातचीत में सरकार और किसानों के बीच सुलह हो पाती हैं या नहीं?

Tnxx for comment