गाजीपुर, यूपी।
लगभग 70 दिनों से देश मे किसान आंदोलन चल रहा हैं। सरकार के द्वारा गाजीपुर बॉर्डर से किसानों को हटाने का प्रयास किया गया और किसानों पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज भी करवाया गया, हारकर किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों में किसानों को ऐसे आंसू आ गए। इस घटना के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी हैं।
शनिवार को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश से हजारों की संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं, किसानों में इस बार काफी आक्रोश भी नजर आ रहा हैं, दरअसल किसानों का कहना हैं कि इस सरकार ने हमारे नेता टिकैत को भी रुला दिया। किसानों का कहना हैं कि अब जब तक कानून वापस नहीं होंगे तब तक हम यही रहेंगें।

Tnxx for comment