गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे किसान नेता रामेश्वर डूडी, राकेश टिकैत से मुलाकात करके दिया सम्बोधन

INC News
0

 गाजीपुर, यूपी।





राजस्थान के किसान नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर डूडी शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में डूडी का स्वागत किया गया। डूडी ने मंच से सामने बैठे हजारों किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं राजस्थान से आया हूँ, राजस्थान के किसान आपके साथ हैं, आपकी मेहनत और इस आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ेगा।





डूडी ने कहा कि हमें एकता और संगठन से काम करना हैं, जिसके आगे केंद्र सरकार को झुकना ही होगा। हम आपको बता दे कि यही वही गाजीपुर बॉर्डर हैं, जहां यूपी सरकार ने इस बॉर्डर को पुलिस के बल पर खाली करवाने की कोशिश की थी, इसी बॉर्डर पर बीकेयू के किसान नेता राकेश टिकैत हजारों किसानों के साथ बैठे हुए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default