Breaking News :राजस्थान एक मोस्टवांटेड गैंगस्टर पपला गुर्जर गिरफ्तार, AK47 लेकर भागा था जेल से

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं, राजस्थान प्रदेश का मोस्टवांटेड अपराधी और गैंगस्टर पपला गुर्जर अभी-अभी गिरफ्तार हो गया हैं। पपला गुर्जर पर 3 लाख रुपये का इनाम था। पपला गुर्जर 2019 में अलवर जिले के बहरोड़ जेल से भाग गया था, तब इसकी गैंग ने पूरे थाने पर हमला किया था और इसे छुड़ाकर ले गए थे, साथ मे पुलिस की AK 47 भी लेकर भाग गए थे। कुछ ही देर में जयपुर पुलिस पपला गुर्जर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। 


पपला गुर्जर वैसे हरियाणा का रहने वाला हैं, लेकिन पपला ने राजस्थान में कई अपराध किए हैं। राजस्थान और हरियाणा पुलिस लगातार पपला गुर्जर को पकड़ने की कोशिश कर रही थी और आज आखिरकार पपला गुर्जर पुलिस के हाथ लग गया।




Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default