डीडवाना विधायक चेतन डूडी ने भी डाला शाहजहांपुर बॉर्डर पर डेरा, सैंकड़ो किसानों के साथ दिया धरना

INC News
0

 अलवर, राजस्थान।




देश मे चल रहे किसान आंदोलन को डेढ़ महीने हो गए, लेकिन अभी तक सरकार और किसानों के बीच सुलह नहीं हुई हैं। राजस्थान के किसानों ने भी अलवर-हरियाणा के शाहजहांपुर बॉर्डर पर डेरा डाला हुआ। शाहजहांपुर बॉर्डर पर माकपा, रालोपा और अन्य किसान संगठनों ने 20 से ज्यादा दिनों से डेरा डाला हुआ है। अब नागौर जिले के डीडवाना से विधायक चेतन डूडी ने भी शाहजहांपुर बॉर्डर पर डेरा डाल दिया हैं।





बुधवार को चेतन डूडी सैंकड़ो किसानों के साथ डीडवाना से दिल्ली कूच के लिए निकले। विधायक डूडी ने भी आगे रास्ता बंद होने के कारण अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरना दे दिया। डूडी ने बॉर्डर पे बैठे किसानों को सम्बोधित किया और साथ ही केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि समय रहते इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default