डोटासरा की टीम में कुल 7 विधायक, पायलट गुट के 3 तो गहलोत गुट के भी 3 विधायक शामिल

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आखिरकार लंबे समय के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा हो गई। डोटासरा की टीम में 7 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 24 सचिव बनाये गए हैं। इस कार्यकारिणी में हर स्तर पर बैलेंसिंग की गई हैं। कार्यकारिणी में कुल 7 विधायकों को शामिल किया गया हैं, इनमें 3 विधायक सचिन पायलट गुट के हैं, तो 3 विधायक अशोक गहलोत गुट के हैं, वहीं एक विधायक न्यूट्रल हैं। ऐसा इसलिए किया गया हैं, ताकि दोनों गुटों में बैलेंस बना रहे।


कार्यकारिणी को लेकर पायलट गुट भी लगातार आलाकमान पर दबाव बना रहा था, तो गहलोत गुट भी आलाकमान के टच में था। ऐसे में दोनों गुटों को बराबर रखने के लिए 3-3 विधायक शामिल किए गए। पायलट गुट में से विधायक जी आर खटाना, राकेश पारीक, वेद सोलंकी शामिल हैं, तो वही गहलोत गुट से विधायक गोविंद मेघवाल, रामलाल जाट, जितेंद्र सिंह गुर्जर शामिल है। इसके अलावा एक न्यूट्रल विधायक महेंद्र मालवीय को शामिल किया गया, जो किसी भी गुट से खास सम्बंध नहीं रखते।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default