जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र अब 10 फरवरी से बुलाये जाने की तैयारी हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार ने इसका प्रस्ताव राजभवन भेज दिया हैं, हालांकि अभी कैबिनेट के प्रस्ताव राजभवन नहीं पहुंचा हैं, इसलिए इस खबर पर मुहर नहीं लग सकती हैं, लेकिन सरकार की ओर से दिए गए प्रस्ताव के अनुसार 10 फरवरी से ही बजट सत्र शुरू होगा।
पहले राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसको आगे खिसका कर 10 फरवरी किया गया हैं।

Tnxx for comment